आजकल भारत में व्हाट्सएप हर कोई यूज कर रहा है चाहे वह बच्चा हो, व्यस्क हो या छात्र हो सभी लोग इसका यूज कर है इसी को देखते हुए WhatsApp भी अपने यूजरो को नित नए फीचर से रूबरू कराता रहता है अब यह नया फीचर जो प्राइवेसी से संबंधित है को व्हाट्सएप जल्द ही लांच कर सकता है कहा जा रहा है इस फीचर की मदद से यूजर्स की चैट में गोपनीयता और भी ज्यादा बनीं रहेगी। तो आइए जानते है अब नए अपडेट में आप को क्या मिलेगा।
WhatsApp प्राइवेसी फीचर क्या है
व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए न्यू प्राइवेसी फीचर ला रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर खासतौर पर मीडिया शेयरिंग और चैट एक्सपोर्ट से जुड़ी प्राइवेसी को बेहतर बनाएगा। आपको बता दें कि यह फीचर अभी सिर्फ WhatsApp Beta for Android के वर्जन 2.25.10.4 में देखा गया है।
कैसे इस्तेमाल करें
व्हाट्सएप के इस फीचर का कैसे इस्तेमाल करें, आपको बताते हैं। सबसे पहले आप इस फीचर को मैन्युअली Setting> Privacy में जाकर एक्टिव किया जा सकेगा। जब एक बार यह ऑन हो जाए, तो आप किसी को फोटो या वीडियो भेजेंगे, तो वह व्यक्ति उसे अपने फोन की गैलरी में ऑटोमैटिक सेव नहीं कर पाएगा। यदि रिसीवर उस मीडिया को सेव करने की कोशिश करता है, तो आपके स्क्रीन पर एक पॉपअप आएगा।
बता दें कि, यह फीचर डिसअपीयरिंग मैसेजेज जैसे पहले से मौजूद प्राइवेसी टूल्स की तरह काम करेगा, हालांकि प्राइवेसी टूल्स की तरह काम करेगा, इसको समान्य चैटिंग में भी लागू किया जा सकता है। हाल ही में WABetaInfo ने बताया है कि यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और Google Play Beta प्रोग्राम में शामिल यूजर्स को भी अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप


