खबर संसार देहरादून।पुलिस द्वारा देहरादून में इस तरह मनाया स्वतंत्रता दिवस।जी हा75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया गया ध्वजारोहण। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को तिरंगे के नीचे प्रण लेकर अपने अंदर के एक अवगुण का परित्याग करने का किया आह्वान।
पुलिस द्वारा देहरादून में इस तरह मनाया स्वतंत्रता दिवस
75वें स्वतंत्रता दिवस* के अवसर पर आज दिनांक 15 अगस्त 2022 को दलीप सिंह कुँवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को आजादी के लिए बलिदान हुए सभी महापुरुषों का स्मरण कराते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने व अपने दायित्वों का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया तथा राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। साथ ही उपस्थित समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर तिरंगे के नीचे प्रण लेते हुए अपने अंदर के एक अवगुण जैसे शराब, धूम्रपान, नशा आदि का परित्याग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, केंद्रीय गृह मंत्री पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए।साथ ही अतिरिक्त जनपद में पुलिस कार्यालय, समस्त थानों /चौकियों/ फायर स्टेशन पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए ध्वजारोहण किया गया।
