HomeUttarakhandइस वर्ष चारधाम यात्रा में आए 33 लाख श्रद्धालु, अब तक 183...

इस वर्ष चारधाम यात्रा में आए 33 लाख श्रद्धालु, अब तक 183 लोगों की मौत

इस वर्ष चारधाम यात्रा में आए 33 लाख श्रद्धालु, अब तक 183 लोगों की मौत जी, हां उत्तराखंड में इस साल मई में चारधाम यात्रा की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 183 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, इन 183 मौतों में से 177 लोगों की मृत्यु स्वास्थ्य कारणों से हुई जबकि छह अन्य की मौत प्राकृतिक आपदा में हुई। चारधाम यात्रा इस साल 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी।

33 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आ चुके

बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खोले गए थे। चारों हिमालयी धामों में अब तक 33 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आ चुके हैं जबकि चारधाम यात्रा का समापन होने में अभी तीन माह से अधिक का समय शेष है।

हालांकि भारी बारिश के कारण मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण 31 जुलाई से केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में खासी गिरावट आयी। पैदल मार्ग के जरिए अगस्त में केदारनाथ यात्रा लगभग स्थगित ही रही लेकिन हेलीकॉप्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं का आना जारी रहा।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.