खबर संसार, नई दिल्ली: 8000 से ट्रेनों का बदलने जा रहा समय, कई passenger train होंगी बंद। पूरे देश करीब 8000 ट्रेनों के संचालन में समय का परिर्वतन होने जा रहा है। इसके लिए IIT मुंबई के साथ मिलकर रेलवे ने समय सारिणी भी तैयार कर ली है। इस पर काफी मंथन भी हुआ है। ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जाएगी। और संचालन भी घटेगा। करीब 8220 ट्रेनों के समय में परिर्वतन किया जाएगा। जो 5 मिनट से लेकर 1.30 तक हो सकता है।
ये भी पढ़े-मुख्यमंत्री ने की ITC प्रतिनिधिमंडल से भेंट वार्ता
वहीं जहां पर यात्रियों की संख्या कम है वहां पर करीब 500 passenger train का संचालन रोका जा सकता है। साथ ही 1000 से ज्यादा passenger train मेल व सुपरफास्ट में बदला जा सकता है। इसके लिए रेलवे ने टाइम टेबल भी बना दिया है। कोरोना समाप्त होते ही इस लागू कर दिया जाएगा।
passenger train की बढे़गी रफ्तार, ब, बढ़ेगी कमाई
passenger train की स्पीड भी 60 से 80 किमी प्रति घंटे तक होने की संभावना है, इसे 130 से 160 किमी तक किया जाएगा। संसाधन डिब्बों, इंजन, क्रू और मेंटेनेंस डिपो का ज्यादा इस्तेमाल होगा। शेड्यूल सुधरने से कर्मचारी ज्यादा गाड़ियां संचालित कर सकेंगे। और रेलवे की कमाई भी सालाना 1500 करोड़ रुपए का अनुमान है। साथ ही यात्री ट्रेनों का संचालन समय घटने से रेलवे मालगाड़ियां ज्यादा चला पाएगा। समय, स्पीड बढ़ने और स्टॉपेज कम होने से यात्री 5 मिनट से 1.30 घंटे पहले पहुंच सकेंगे। इससे मैन पॉवर के साथ ही ट्रेन चलाने का खर्च भी कम हो जाएगा।
जीरो बेस्ड टाइम टेबल के फायदे
कम मांग वाली ट्रेनों को बंद और कम यात्री वाले स्टॉपेज खत्म किए जाते हैं। ऐसी ट्रेनें जिनमें पूरे साल में 50 प्रतिशत से कम यात्री होते हैं उन्हें बंद कर उन ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी ट्रेन विकल्प के तौर पर दी जाती है।
