HomePoliceपुलिस महानिदेशक का आज हल्द्वानी दौरा तुफानी रहा !

पुलिस महानिदेशक का आज हल्द्वानी दौरा तुफानी रहा !

खबर संसार हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का आज हल्द्वानी दौरा तुफानी रहा! पहले रुद्रपुर से चल 11 बजे हल्द्वानी कोतवाली से गुजरते हुए कठगोदाम की रेलवे ट्रैक जो आपदा में लटक गई जिसके कारण ट्रेन सेवा बुरी तरह से बाधित हो चली थी।

पुलिस महानिदेशक का आज हल्द्वानी दौरा तुफानी रहा !

इससे पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने काठगोदाम में क्षतिग्रस्त रेलवे लाइन और गौला से सटे क्षेत्र का निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की, डीजीपी अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया की अब तक उत्तराखंड में आपदा से 76 लोगों की मौत हुई है। 14 लोग अब भी लापता है, जिसमें 8 लोग ट्रैकिंग दल के हैं, अब तक उत्तराखंड पुलिस ने 65000 लोगों को आपदा में फंसने से बचाया है, साथ ही करीब 9900 लोगों को पुलिस के द्वारा रेस्क्यू किया गया है जिसमें कुमाऊं में 9400 और गढ़वाल के 500 लोगों को रेस्क्यू किया गया, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के कई इलाकों में अभी सर्च औऱ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि आपदा के दौरान पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बेहतर कार्य किया है, आपदा के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को 26 जनवरी 2022 को पदक देकर सम्मानित किया जाएंगा ताकि पुलिस कर्मियों को उत्साह बना रहे।उन्होंने कहा 24 घंटे के अलर्ट ने बहुत बड़ी जनहानि बचाई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.