HomeBusinessटमाटर के दाम पहुंचे आसमान पर, लोगों के लिए खरीदना हुआ मुश्किल

टमाटर के दाम पहुंचे आसमान पर, लोगों के लिए खरीदना हुआ मुश्किल

देश भर के कई राज्यों में मानसून की बारिश के कारण टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। आपूर्ति पर पड़े असर के कारण दिल्ली में टमाटर की कीमतें आसमान छूने लगी है। Tomato बाजार में 90 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। दिल्ली की प्रमुख थोक सब्जी मंडियों आजादपुर मंडी, गाजीपुर मंडी और ओखला सब्जी मंडी में भी टमाटर के दाम बढ़ गए हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, टमाटर की बढ़ती कीमतों पर स्थानीय लोगों ने निराशा व्यक्त की है। एक व्यक्ति ने कहा, “कुछ दिन पहले ही हमने 28 रुपये किलो Tomato खरीदा था, लेकिन अब यह ऑनलाइन और स्थानीय बाजार में 90 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जियाँ महंगी हो गई हैं।”

‘‘बारिश के कारण थोक मंडियों में भी कीमतें 50 रुपये किलो तक बढ़ी

आजादपुर मंडी में थोक सब्जी विक्रेता संजय भगत ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘बारिश के कारण थोक मंडियों में भी कीमतें 50 रुपये किलो तक बढ़ गई हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पिछले एक सप्ताह में टमाटर की आपूर्ति कम हो गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल जैसे राज्यों से इन कृषि उपजों को ले जाने वाले ट्रकों की संख्या में भारी बारिश के कारण परिवहन प्रभावित होने के कारण कमी आई है।”

गाजीपुर सब्जी मंडी के एक विक्रेता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में थोक बाजारों में टमाटर की कीमतें 60-70 रुपये तक बढ़ गई हैं, जबकि एक अन्य ने टमाटर की कीमतों में वृद्धि का कारण फसल को हुआ नुकसान बताया। गौरतलब है कि टमाटर लंबे समय तक खराब नहीं होते और बहुत जल्दी सड़ जाते हैं, इसलिए बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे कीमतें बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.