HomeUttar PradeshBareilly से मुंबई व बेंगलुरु का सफर सिर्फ तीन घंटे में, किराया...

Bareilly से मुंबई व बेंगलुरु का सफर सिर्फ तीन घंटे में, किराया है बेहद कम

खबर ससार, बरेली: Bareilly से मुंबई व बेंगलुरु का सफर सिर्फ तीन घंटे में, किराया है बेहद कम। है न कमाल की खबर जी हां ये बिल्कुल सच है। क्योंकि प्राइवेट इंडिगो एयरलाइंस बरेली एयरपोर्ट से मुंबई व बेंगलुरु के लिए विमान उड़ान भरने जा रहा हैं, जिसमें 180 सीटें हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस कम्पनी ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया है। जिससे आने वाले दिनों में और सुविधाएं बढ़ने की संभावना है। Bareilly एयरपोर्ट से मुंबई जाने के लिए दोपहर 12 अगस्त को 12.30 बजे व बेंगलुरु के लिए 14 अगस्त की दोपहर 12.30 बजे ये विमान उड़ाने भरेंगे।

ये भी पढ़ें – काफल के पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव

Bareilly  ट्रेन से लगते 35 से 40 घंटे

हाई स्पीड से जाने वाली ट्रेन Bareilly  से मुंबई व बेंगलुरु तक का सफर करीब 35 से 40 घंटे में कराती है। और यह सफर यात्रियों के लिए काफी परेशानी भरा हो जाता है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की संभावना है। क्योंकि इस 180 सीटर विमान का किराया भी ज्यादा महंगा नहीं है।

इस विमान में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलने जा रही हैं।विमान  से मुंबई के लिए 5,319 रुपये किराया तय किया गया है। जबकि ट्रेन की द्वितीय श्रेणी का किराया 2,600 और तृतीय श्रेणी का किराया 1,800 रुपये है।

क्या है 180 सीटर विमान का किराया

बरेली से मुंबई – 5,319 रुपये
मुंबई से बरेली – 5,113 रुपये
बरेली से बेंगलुरु – 6,789 रुपये
बेंगलुरु से बरेली – 6,858 रुपये

सीटों की बुकिग के लिए अतिरिक्त चार्ज

पहली पंक्ति की सीट – 1,000 रुपये
दूसरी, तीसरी, चैथी पंक्ति – 450 रुपये
पांचवीं, छठीं, सातवीं पंक्ति – 350 रुपये
आठवीं, नौंवी, 10वीं पंक्ति – 250 रुपये
11वीं, 12वीं के साथ बाटम सीट – 150 रुपये

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.