HomeNationalछात्रों के सामने principal समेत दो की गोली मारकर हत्या

छात्रों के सामने principal समेत दो की गोली मारकर हत्या

खबर संसार श्रीनगर : छात्रों के सामने principal समेत दो की गोली मारकर हत्या, स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। लेकिन आज एक ऐसी घटना हो गई जिसने झकझोर कर रख दिया है। कश्मीर घाटी में आतंकी घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। श्रीनगर के सफाकदल इलाके में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के अंदर आतंकियों ने छात्रों के सामने principal समेत दो लोगों को गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढें-पहले दोस्ती फिर प्यार फिर बलात्कार और अंत में कत्ल को इस तरह अंजाम!

principal को मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के सफा कदल इलाके में गवर्नमेंट ब्याज हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई के दौरान दो आतंकी स्कूल में जबरदस्ती दाखिल हो गए जहां शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। तो गोली की आवाज सुनकर सब सन्न रह गए। तभी पता चला कि दो शिक्षकों की छात्रों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसने से सुखविंदर कौर जो स्कूल के principal हैं। और टीचर दीपक चंद छात्रों को पढ़ा रहे थे। बता दें इससे कुछ दिन पहले ही आतंकियों ने कुछ दिन पहले ही चार लोगों की हत्या कर चुके हैं।

पुलिस ने माना है कि श्रीनगर के ईदगाह इलाके में गोलीबारी हुई है, जिसमें दो शिक्षकों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने सफा कदल में स्कूल के principal और एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर आतंकवादी हो सकते हैं। हमले में मारे गए सतिंदर कौर और दीपक अलुचीबाग के रहने वाले थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.