हल्द्वानी। स्वराज आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान नैनिताल जिला चुनाव प्रभारी भवेश प्रताप पाठक ने उत्तराखंड युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों की रूपरेखा जारी की। उन्होंने बताया कि यह चुनाव पूर्ण पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ब्लॉक, विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर संपन्न होंगे।
युवाओं को नेतृत्व का अवसर देने की पहल
भवेश पाठक ने कहा कि इस बार युवा नेता सीधे सदस्यता से चुने जाएंगे, जो भारतीय राजनीति में सच्चे लोकतंत्र की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि युवक कांग्रेस (IYC) देश का पहला राजनीतिक संगठन है जो पारदर्शी आंतरिक चुनावों के माध्यम से योग्य नेतृत्व को आगे लाता है।
कांग्रेस विचारधारा को युवाओं तक पहुँचाने पर जोर
प्रेसवार्ता में भवेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक युवा इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर संगठन को मजबूत करें।
इस दौरान गोविंद बगड़वाल, राजा फर्श्वान, जीवन बिष्ट, उदित करायत, मो. इमरान, मो. आसिफ, अमन महेंद्र, मयंक गोस्वामी, शोभित कुमार, बंटू आर्य सहित कई युवा कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
चुनाव में भागीदारी और कार्यक्रम की जानकारी
चुनाव में भागीदारी के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा पात्र हैं।
👉 26 अक्टूबर 1989 से 24 अक्टूबर 2007 के बीच जन्मे युवा चुनाव में भाग ले सकते हैं।
मुख्य तिथियां:
- Membership Launch: 6 अक्टूबर 2025
- Publicity: 8 – 14 अक्टूबर 2025
- Nomination: 24 – 30 अक्टूबर 2025
- Nomination Payment: 24 – 31 अक्टूबर 2025
- Complaints: 24 अक्टूबर – 1 नवम्बर 2025
- Finalize Nomination: 5 नवम्बर 2025
- Voting (Membership): 10 नवम्बर – 9 दिसम्बर 2025
विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार www.ycea.in पर लॉगिन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
