Saturday, March 22, 2025
HomePoliticalमतदान के बीच बंगाल में हिंसा, BJP ने ममता बनर्जी को घेरा,...

मतदान के बीच बंगाल में हिंसा, BJP ने ममता बनर्जी को घेरा, धोनी ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीट सहित छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीट के आज मतदान शुरू हो गया है। वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए जारी मतदान के बीच बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि ‘मुझे जो जानकारी मिल रही है वह यह है कि पांचवें, छठे और सातवें चरण में बहुत सारे बदलाव हुए हैं। पांचवें और छठे चरण में जो तेजी है, वह पहले के चरण में नहीं थी। लोग राम मंदिर के बारे में नहीं बल्कि महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों के बारे में बात कर रहे हैं जिनका स्थानीय स्तर पर प्रभाव पड़ता है और भाजपा को इन चरणों में बहुत नुकसान होगा।’

Gautam Gambhir and MS Dhoni

महेन्द्र सिंह धोनी, कपिल देव ने किया मतदान

पूर्व भारतीय क्रिकेट के कप्तान एमएस धोनी लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए अपना वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। बता दें कि आज छठे चरण में झारखंड में भी मतदान हो रहा है।

1983 में भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने दिल्ली वोट डालने के बाद कहा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र के अंडर हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही लोगों को चुनना है. हम जो कर सकते हैं, वो सरकार क्या कर सकती है, उससे अधिक महत्वपूर्ण है.. तो वहीं गौतम गंभीर ने भी मतदान किया।

हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आम चुनाव के छठे चरण के लिए अपने पैतृक गांव सांघी, रोहतक में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनके बेटे और पार्टी सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जबकि बीजेपी ने इस सीट से अपने मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा को मैदान में उतारा है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, ”कांग्रेस की लहर है।”

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने आम चुनाव के छठे चरण के मतदान के दौरान नंदीग्राम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

दोपहर 1 बजे तक लगभग 40% मतदान दर्ज किया गया है

  • झारखंड – 42.54 प्रतिशत
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली – 34.37 प्रतिशत
  • ओडिशा – 35.69 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश – 37.23 प्रतिशत
  • पश्चिम बंगाल – 54.80 प्रतिशत
  • बिहार – 36.48 प्रतिशत
  • हरियाणा – 36.48 प्रतिशत
  • जम्मू और कश्मीर – 35.22

इस बीच बंगाल से हिंसा की खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के साथ वोट डाला।

पश्चिम बंगाल के तामलुक में एक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। तृणमूल कांग्रेस ने इसके पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है।राष्ट्रीय राजधानी के अलावा उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर होगा। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।

छठे चरण में कई दिग्गज नेता मैदान में हैं। इनमें तीन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल ख‌ट्‌टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा मनोज तिवारी, मेनका गांधी, नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, राज बब्बर, निरहुआ भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार मैदान में हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के छठे फेज में 889 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 797 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार हैं।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.