खबर संसार, नई दिल्ली : 1950 पर काॅल करते ही वोटर कार्ड आधार से हो जाएगा Link, कोई भी वोटर अगर अपनी मर्जी से वोटर कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ना चाहता है तो वह पूरी तरह से स्वैच्छिक होगा। इसके लिए वोटर अपनी मर्जी से मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से Link कर सकता है। इसके लिए सरकारने अभियान को तेज कर दिया है, ताकि दोनों जरूरी दस्तावेज को जोड़कर फर्जी वोटर ID कार्ड को हटाया जा सके।
ये भी पढें- क्या हैं उत्तराखंड के electoral समीकरण, जानिए किसको कितनी मिलेंगी सीट!
इसके लिए सरकार ने नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (NVSP), SMS और फोन द्वारा Link करने की सुविधा दी है। इसमें में हम सबसे पहले SMS द्वारा वोटर ID और आधार को लिंक करने का तरीका जानेंगे क्योंकि यह बस तीन स्टेप में पूरा हो जाता है।
ऐसे करें वोटर कार्ड को आधार से Link
वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले मोबाइल फोन में मैसेज ऐप खोलें, उसके बाद वोटर ID को आधार से जोड़ने के लिए 166 या 51969 पर मैसेज भेजना है मैसेज में आपको लिखना है-ECILINK<space>EPIC No>space>Aadhaar No> इस मैसेज के साथ ही आपका वोटर आईडी आधार से Link हो जाएगा ।
आप चाहें तो यह काम एक फोन कॉल से भी कर सकते हैं। इसके लिए भारत सरकार ने कॉल सेंटर की सुविधा शुरू की है। इसके लिए आपको 1950 पर फोन करना होगा और आधार कार्ड और वोटर ID का नंबर बताना होगा। इसके बाद आपके दोनों दस्तावेज सफलतापूर्वक जोड़ दिए जाएंगे ।
वोटर ID और आधार को जोड़ने के लिए बूध लेवल अधिकारी या BLO की मदद ले सकते हैं। ये अधिकारी हर चुनाव क्षेत्र के बूथ में नियुक्त होते हैं। BLO ही मतदाता पहचान पत्र की जानकारी जुटाते हैं और वोटर आईडी बनवाते हैं। आप बीएलओ से बोलकर भी वोटर आईडी को आधार से लिंक करा सकते हैं।
