HomePoliticalभारत जोड़ो यात्रा में ये क्या बोलने लगे कांग्रेस नेता, मैंने राहुल...

भारत जोड़ो यात्रा में ये क्या बोलने लगे कांग्रेस नेता, मैंने राहुल गांधी को मार दिया

हरियाणा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने आपके दिमाग में मौजूद राहुल गांधी को मार दिया है।’ अपनी कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा पर, कांग्रेस नेता अपनी छवि के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

Rahul Gandhi आपके दिमाग में है, मैंने मार दिया उसे। मेरे मन में है ही नहीं। गया वो। गया। जिस व्यक्ति को आप देख रहे हैं, वो राहुल गांधी नहीं है। वो आपको दिख रहा है। राहुल गांधी ने पत्रकार को आश्चर्यचकित न होने के लिए कहा और उसे हिंदू धर्म और भगवान शिव के बारे में पढ़ने की सलाह दी ताकि वह समझ सके कि वह क्या कह रहा है।

राहुल Gandhi ने कहीं ये बातें

Rahul गांधी ने कहा कि बात नहीं समझे आप। ये राहुल गांधी नहीं है। हिंदू धर्म को पढ़ो थोड़ा। शिव जी को पढ़ो थोड़ा, समझ आ जाएगी बात। ऐसे हेयरन मत हो। हैरान मत हो। राहुल गांधी आपके दिमाग में है। मेरे दिमाग में है ही नहीं। राहुल गांधी बीजेपी के दिमाग में है। मेरे दिमाग में है ही नहीं।

राहुल ने कहा कि इमेज का मुझे कुछ लेना-देना नहीं है। छवि में मुझे कुछ दिलचस्पी नहीं है। जो इमेज आप रखना चाहते हैं, रख दो। अच्छी रखनी हो, रख दो। खरब रखनी हो रख दो। वो आपका है, मेरा नहीं है। कोई फर्क नहीं पड़ता है मुझे। मुझे अपना काम करना है।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में शुरू हुए भारत जोड़ो यात्रा को विभिन्न हलकों से समर्थन मिला है, जिसमें कई हस्तियां और विपक्षी नेता पदयात्रा में शामिल हुए हैं। तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने यात्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की एक क्रांतिकारी यात्रा है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.