Tuesday, February 10, 2026
HomeUttarakhandसुबह-सुबह हरिद्वार में ऐसा क्या हुआ कि 700 लोग सड़कों पर उतर...

सुबह-सुबह हरिद्वार में ऐसा क्या हुआ कि 700 लोग सड़कों पर उतर आए?

हरिद्वार। सुबह-सुबह हरिद्वार में ऐसा क्या हुआ कि 700 लोग सड़कों पर उतर आए? जी, हां स्वच्छ भारत अभियान के तहत हरिद्वार में शनिवार को व्यापक स्तर पर मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर पूरे जनपद में यह विशेष अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य “स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार” के संकल्प को साकार करना था। इस अभियान में प्रेम नगर आश्रम ने बड़ी भागीदारी निभाते हुए उल्लेखनीय पहल की।

श्रद्धालुओं ने भी किया श्रमदान

प्रेम नगर आश्रम से जुड़े 700 से अधिक श्रद्धालु, साधु-संत और सेवाकर्मी स्वच्छता सेवा में शामिल हुए। आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि “क्लीन हरिद्वार कैंपेन” के अंतर्गत आश्रम को लगभग 4 किलोमीटर क्षेत्र की सफाई की जिम्मेदारी दी गई थी। अभियान में हरिद्वार, ऋषिकेश, लक्सर और रुड़की से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

मेयर ने दिलाई लोगों को स्वच्छता की शपथ

स्वयंसेवकों को नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में ऋषिकुल मैदान पहुंचे। वहां तीन टीमों में विभाजित होकर सफाई कार्य शुरू किया गया। ऋषिकुल मैदान से सिंहद्वार तक नहर पटरी और ऋषिकुल से शंकर आश्रम तक सड़क के दोनों ओर गहन सफाई की गई। अभियान के दौरान एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण भी किया गया।

सामूहिक स्वच्छता की प्रशासन ने सराहा प्रयास

अभियान के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रेम नगर आश्रम के इस सामूहिक स्वच्छता प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस सेवा कार्य का नेतृत्व प्रबंधक पवन कुमार के साथ अनुज सिंह रावत, शंकर लाल शर्मा और हेमेंद्र सिंह ने किया। मेगा स्वच्छता अभियान हरिद्वार में सामाजिक सहभागिता और जनजागरूकता का मजबूत उदाहरण बनकर सामने आया।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.