HomeUttarakhandकुवाताल जूनस्टेट में बाघ का आतंक, जंगल गई महिला को बनाया शिकार

कुवाताल जूनस्टेट में बाघ का आतंक, जंगल गई महिला को बनाया शिकार

हल्द्वानी, खबर संसार। भीमताल ब्लॉक के कुवाताल जूनस्टेट क्षेत्र में बाघ/गुलदार के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गंगा देवी (56) पत्नी राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार गंगा देवी बीते दिन सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर गई थीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन रात भर उनका कोई पता नहीं चल सका। आशंका जताई जा रही थी कि महिला पर जंगली जानवर ने हमला किया है।

अगले दिन ग्रामीणों और परिजनों ने जंगल में दोबारा तलाश अभियान चलाया। करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में महिला का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में बाघ या गुलदार द्वारा हमला किए जाने की पुष्टि हुई है।

आदमखोर जानवर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए वन विभाग को लापरवाह बताया। विधायक ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में अब तक चार महिलाएं जंगली जानवरों का शिकार बन चुकी हैं, लेकिन वन विभाग द्वारा आदमखोर जानवर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

विधायक कैड़ा ने जिला प्रशासन, डीएफओ और वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आदमखोर बाघ या गुलदार को चिन्हित कर शीघ्र मारने, संवेदनशील क्षेत्रों में मचान बनाने, पिंजरे लगाने और अतिरिक्त टीमों की तैनाती के आदेश दिए।

विधायक ने मृतका के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की

साथ ही विधायक ने मृतका के परिजनों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। डॉक्टरों की टीम द्वारा भीमताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने इस घटना की सूचना मुख्यमंत्री और वन मंत्री को देते हुए जंगली जानवरों से हो रही लगातार जनहानि को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग कीl


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.