HomeCrimeलड़की से झगड़ा हुआ तो लड़की को सरेराह चाकुओं से गोदा, वीड‍ियों...

लड़की से झगड़ा हुआ तो लड़की को सरेराह चाकुओं से गोदा, वीड‍ियों वायरल

नई दिल्ली। दिल्ली में सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। यहां उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की पर लड़के ने सरेआम चाकू से 40 बार वार किया है।

युवक यहीं नहीं रुका और उसने 40 वार करने के बाद लड़की को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी ने कथित तौर पर उसे पत्थर से कुचल कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया।

जानकारी के मुताबिक घटना 28 मई की है। मृतक लड़की की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की शाहबाद डेयरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी। वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली।

दोनों के बीच प्रेम संबंध थे

अधिकारी ने बताया कि वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि उस पर कितनी बार चाकू से वार किया गया। पुलिस ने बातया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। लड़के की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के तौर पर हुई है। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.