खबर संसार हल्द्वानी। कैदी प्रकरण में चार्ज या वर्तमान सी ओ कौन नपेंगा ! हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में सीओ को हटाने को लेकर एक पेच आ रहा है की वर्तमान सी ओ शांतनु पाराशर हटेंगे या उस समय चार्ज लेने वाले लालकुआ सी ओ प्रमोद शाह हटेंगे।
बताते चले की 6 मार्च को जेल में कैदी प्रवेश कुमार की जेल में मौत को लेकर एसएस पी ब सी ओ को ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए है। अब प्रश्न ये उठ रहा है की सी ओ ट्रांसफर होंगे तो कोन से। क्योंकि सी ओ शांतनु से जब खबर संसार ने बात करी तो उनका कहना था की मेरी ड्यूटी मार्च 2021 में हरिद्वार कुंभ में थी। उन्हें इस केस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। और जब लालकुआ सी ओ प्रमोद शाह से खबर संसार ने बात करी तो उन्होंने कहा की हा मेरे पास हल्द्वानी का चार्ज जरूर था लेकिन इस केस के बारे में में अनभिज्ञता जाहिर की। कि उन्हें इस बारे में कुछ नही पता।



