गाजियाबाद, खबर संसार। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुरादनगर के शीतल पूरी कॉलोनी में रहने वाला 23 वर्षीय युवक (कासिम) अचानक 5 दिन पहले घर से गायब हो गया। इसके बाद उसके परिजनों ने कासिम के लापता होने की खबर पुलिस को दी। इसके बाद जब कल कासिम का परिवार वाले थाने पहुंचते हैं और कासिम के साढ़ू और उसके बाकी साथी पर हत्या का अंदेशा जताते हैं। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस दोनों आरोपियों की तालश में जुट गई है।
परिजनों ने जताया था हत्या का शक
मिली जानकारी के अनुसार बीती 30 तारीख को कासिम की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को उसके परिवार द्वारा दी गई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जिसके बाद बुधवार को कासिम का परिवार मुरादनगर थाना पहुंचा और उन्होंने शिकायत दी कि कासिम की हत्या उसके साढ़ू रुखसाद और उसके साथी वकील द्वारा की गई है। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर ही रही थी, लेकिन अचानक दोनों आरोपी खुद ही सरेंडर करने मुरादनगर थाने पहुंच गए।
सात महीने की बेटी को मार डाला
घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिर दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कासिम का शव सलेमाबाद के जंगलों से बरामद किया। इस मामले में जानकारी देते हुए ASP आकाश पटेल ने बताया कि मृतक कासिम का साढू रुखसाद कुछ दिन पहले जेल में था। इस दौरान कासिफ के अपने साढ़ू की पत्नी से अवैध संबंध हो गए थे। साथ ही कासिम ने उसकी सात महीने की बेटी की भी हत्या कर दी थी। जिसकी वजह से वह उससे रंजिश रखता था। फिर उसने अपने साथी वकील के साथ मिलकर कासिम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
इसे भी पढ़े- डीएम ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए