Sunday, December 10, 2023
spot_img
spot_img
HomePoliticalक्या भाजपा का युवा कार्ड तुरुप का पत्ता साबित होगा

क्या भाजपा का युवा कार्ड तुरुप का पत्ता साबित होगा

खबर संसार देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड में युवा कार्ड 2022 के चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रूप में खेला है। ये कार्ड कितना सफल होंगा ये तो वक्त बताएगा। फिलहाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कैबिनेट को अपने साथ और विधायको को अपने भरोसे में लेकर चलना होंगा। साथ ही जनता के बीच अपने लिए जगह बनानी पड़ेगी।

इससे पूर्व राजभवन परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही राज्यपाल श्रीमती बेबीरानी मौर्य ने मंत्रियों में सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पाडेय, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर बनाए रखने के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर राज्य सरकार काम करेगी। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने किया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.