Saturday, February 15, 2025
HomeSportआईपीएल 2024 में ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी अहम...

आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी अहम जानकारी

क्या ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में खेलेंगे या नहीं? बीसीसीआई ने अहम जानकारी दी है। जी हां, दिसंबर 2022 में एक कार दुर्घटना में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके कारण वह लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे थे। इस घातक चोट ने उनके करियर पर कई सवाल खड़े कर दिये।

लेकिन कुछ हफ्ते पहले खबर आई थी कि rishabh pant आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे। हाल ही में उनकी वापसी को लेकर फिर से संदेह जताया गया था, लेकिन अब बीसीसीआई ने उनकी फिटनेस को लेकर स्थिति साफ कर दी है।

ऋषभ पंत को फिट घोषित किया गया

ऋषभ पंत की फिटनेस को लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए X पर लिखा, “ऋषभ पंत 30 दिसंबर, 2022 को कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे, जिससे उनकी जान भी जा सकती थी। अब 14 महीनों की रिहैब और रिकवरी प्रक्रिया के बाद विकेट-कीपर बल्लेबाज rishabh pant को आईपीएल 2024 के फिट घोषित किया जा रहा है।” पंत को इसी चोट के कारण 2023 के आईपीएल सीजन को मिस करना पड़ा था, लेकिन उनके फैंस करीब डेढ़ साल बाद उन्हें एक बार फिर मैदान पर खेलते हुए देख पाएंगे।”

आखिरी बार कब क्रिकेट खेले थे ऋषभ पंत?

rishabh pant को आखिरी बार 30 नवंबर, 2022 को क्रिकेट मैदान में खेलते हुए देखा गया था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी, जिसमें पंत 16 गेंद पर केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। उस मैच में भारत केवल 219 रन बना पाया था, लेकिन न्यूजीलैंड की पारी समाप्त होने से पहले ही मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। खैर अब देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत चोट से किस हद तक उबर पाए हैं और उसका उनके खेलने के तरीके पर कोई असर पड़ता है या नहीं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.