देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ट्राइफेड द्वारा आयोजित रक्षा बंधन (Rakshabandhan) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन (Rakshabandhan) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी का पर्व भाई – बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही हमारे जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं। त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। (Rakshabandhan)
बंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय एवं विधायक सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बंगाली महासभा के सदस्यों ने भेंट की।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद उधमसिंह नगर में विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाने के लिये उनका आभार व्यक्त किया।
बंगाली समुदाय की प्रमुख मांग थी कि विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटा दिया जाय जिसकी वे वर्षों से मांग कर रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, बंगाली महासभा से कार्तिक राय, संजय बाचाड, देवुमण्डल, योगेन्द्र रावत, लिलिमा, मोहित बिष्ट, दयानंद तिवारी, अजय कठायत, हरजीत कम्बोज, मीनाक्षी बिस्वास, प्रसांत मण्डल, अशोक माली, परिमल, पंकज बसु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
फेसबुक पर खबरें पढ़ने के लिए हमारे पेज को लाइक करें (Rakshabandhan)



