HomeUttar Pradeshउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे योगी आदित्यनाथ लेकिन होंगे ये बदलाव...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे योगी आदित्यनाथ लेकिन होंगे ये बदलाव : सूत्र

लखनऊ। जी, हां यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बीजेपी नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से शाम को 1 घंटे तक मुलाकात की। जैसे ही बैठक खत्म हुई, जेपी नड्डा ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ भी बैठक की।

बुधवार को भूपेंद्र चौधरी ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की। मुलाकात करीब एक घंटे चली। लोकसभा चुनाव नतीजे और संगठन के मुद्दे को लेकर चली यह मुलाकात काफी अहम है। सूत्रों के मुताबिक, यूपी में सीएम को लेकर कोई मंथन नहीं हुआ है। योगी सीएम बने रहेंगे। संगठन में बदलाव की पूरी संभावना है। योगी मंत्रिमंडल में भी थोड़ा बदलाव हो सकता है। फैसला और विचार विमर्श के बाद लिया जाएगा।

बैठक में प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री मौजूद थे

आलाकमान संगठानत्मक चुनावों की तैयारी में है। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में अपने आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक की जिसमें आगामी विधानसभा उपचुनाव और राज्य के कई हिस्सों में आई बाढ़ जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री मौजूद थे।

बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया, ‘बाढ़, विकास कार्यों और आगामी चुनावों पर चर्चा हुई।’ पिछले एक पखवाड़े में राज्य के 17 जिलों के 700 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, ‘बैठक विशेष रूप से आगामी चुनावों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी और हम उन सभी 10 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे जहां उपचुनाव होने हैं।’

योगी ने बनाई 30 मंत्रियों की अपनी टीम, दोनों डिप्टी सीएम के नाम नहीं

सीएम योगी ने उपचुनाव के लिए 30 मंत्रियों की अपनी टीम बनाई है। सूत्रों के मुताबिक इस टीम में दोनों डिप्टी सीएम के नाम नहीं हैं। सीएम योगी की बैठक में समाजवादी पार्टी के PDA फॉर्मूला पर भी चर्चा हुई। पिछले लोकसभा चुनाव में जिस तरीके से समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने भ्रम फैलाया उसे भ्रम को भी तोड़ने पर बात की गई। सभी वर्ग के लोगों तक नेता और कार्यकर्ता के पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों को आदेश दिया।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.