खबर संसार हल्द्वानी। हल्द्वानी में आप का सेहरा समित ! जी हा हल्द्वानी से आम आदमी पार्टी से हल्द्वानी विधानसभा सीट के लिए समित टिक्कू को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिसपर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें हल्द्वानी विधानसभा प्रभारी/प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू को पार्टी ने हल्द्वानी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किया है जिस पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई कार्यकर्ताओं ने आप नेता समित टिक्कू को फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।इस मौके आप नेता समित टिक्कू ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की घोषणाओं और नीतियों को जनजन तक पहुंचाने की अपील की साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता और कर्तव्य निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम करने को कहा।दीप पांडे. रमेश कांडपाल. राजीव लोचन. नरेंद्र कुमार. पंकज कुमार.जितेंद्र कुमार. मनोज शर्मा. फैजल अली. दीपांशु .हरेंद्र खाती. आदि कार्यकर्ता मौजूद थे


