Saturday, January 18, 2025
HomeNationalसुकमा में जवानों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, हथियार भी...

सुकमा में जवानों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिणी सुकमा में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

आईजी के हवाले से कहा गया कि सुबह से गोलीबारी जारी है। तलाशी अभियान जारी है। भंडारपदर के जंगली इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाकर्मी नक्सलियों के लिए तलाशी अभियान चला रहे थे। उन्होंने बताया कि एके-47 के अलावा, बलों ने अन्य हथियारों के अलावा एक इंसास और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल भी बरामद की है।

इस साल जनवरी से अब तक कम से कम 257 नक्सली मारे गए हैं, जबकि 861 गिरफ्तार किए गए और 789 अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया। मौतों की संख्या 2010 के उच्चतम स्तर 1,005 से 90 प्रतिशत कम होकर सितंबर 2024 तक 96 हो गई है। चार दशकों के बाद 2022 में पहली बार मौतों की संख्या 100 से कम रही।

‘बस्तर में शांति-विकास का दौर लौट आया है’: सीएम विष्णुदेव साय

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में शांति , विकास और प्रगति का दौर लौट आया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों को उनके साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाए के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.