खबर संसार, मुंबई: विदेश से आए 109 passengers गायब, बढ़ा संक्रमण का खतरा, जिसकी आशंका थी वहीं हुआ। खतरनाक कोविड-19 के नये वेरिएंट ओमीक्रोन ने पूरी दुनिया में खतरनाक माहौल पैदा कर दिया है। जिसकी वजह से लोग दहशत मेें बने हुए हैं। इस बीच एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, कि दूसरे देश आए करीब 295 यात्रियों में अब तक 109 passengers ठाणे जिले से गायब हो चुके हैं, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। उन सभी यात्रियों मोबाइल भी बंद आ रहे हैं। जिसकी वजह से संक्रमण बढ़ने की आशंका गहरा गई है। अब तक महाराष्ट्र में ओमीक्रेान के कुल 10 मामले सामने आ चुके हैं।
ये भी पढें- ठगी के शिकार इतने व्यक्तियो ने ली राहत की सांस
109 passengers का अभी तक कुछ पता नहीं
मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर खतरा बढ़ गया है। महारष्ट्र मेें कल्याण डोम्बिवली म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने कहा कि विदेश से ठाणे जिले में आए 295 विदेशी यात्रियों में से 109 passengers का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इनमें से कुछ लोगों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं, जबकि अंतिम दिए गए कई पते भी बंद पाए गए हैं। जिसकी वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
ओमीक्रॉन संक्रमण से अभी तक एक भी मौत नहीं
कोरोनो के ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले भारत में बढ़ जरूर रहें हैं, लेकिन अभी तक इस संक्रमण से किसी की मौत नही हुई है। विशेषज्ञों की मानें तो इनका प्रभाव सुपर माइल्ड यानी अति सौम्य है। इसकी एक वजह यह भी बताई जा रही है कि कई ओमीक्रॉन से संक्रमित लोग वैक्सीन ले चुके हैं।



