खबर संसार, नई दिल्ली: तालिबानियों के बीच फंसे यूपी के 18 लोग, House वापसी की लगा रहे गुहार, इन दिनों अफगानिस्तान की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है। हजारों लोग काल के गाल में समा गए है। स्थिति दिनो-दिन भयावह होती जा रही है।
बड़ी संख्या में कई देशों के लोग वहां फंसे हुए हैं। और अपने देश लौटने के लिए जद्दोजहद कर रहे है। अफगानिस्तान की राजधानी काबलु की एक फैक्ट्री मेें लगभग 18 भारतीय कामगार बुरी तरह से फंस चुके है। वह लगातार House वापसी के लिए भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं।
ये भी पढें- Afghanistan में तालिबान का पाकिस्तान, चीन और ईरान ने किया खुला समर्थन
कंपनी में रखा कर्मचारियों का पासपोर्ट
भारतीय कामगारों का कहना है कि अफगान की कंपनी ने उनका पासपोर्ट रख लिया है और उन्हें वापस अपने देश आने नहीं दे रही है। हम बुरी तरह से फंसे हुए बड़ी मुश्किल से हमने अपने आप को बचा रखा है।
House की लगा रहे गुहार
अभी किसी तरह हम अपनी कंपनी में सुरक्षित हैं, लेकिन हम भारत सरकार से कहना चाहते हैं कि वो हमें यहां से किसी तरह से निकालें नही तो हमारी यहीं पर मौत हो जाएगी। कामगारों का कहना है कि भारत में उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यहां के हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।
गाजियाबाद, चन्दौली, गाजीपुर के अधिकतर लोग
उत्तर प्रदेश के चन्दौली के रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि भारत सरकार से हमारा निवेदन है कि उन्हें किसी भी तरह हमें यहां से निकाले लिया जाए, ताकि वह अपने घर पहुंच सकें। काबुल में फंसे ज्यादतर लोग उत्तर प्रदेश के हैं, जो गाजियाबाद, चन्दौली, गाजीपुर और अन्य इलाकों से यहां पर काम के लिए आए हुए हैं। कंपनी ने कहा है कि उनकी मर्जी के बिना कोई नहीं जा पाएगा। जो भारतीय कर्मचारी फंसे हैं, वो काबुल की एक स्टील कंपनी में काम करते हैं। कामगारों का कहना है कि कंपनी पासपोर्ट नहीं दे रही है और बाहर नहीं जाने दे रही है।


