HomeNationalG 20 के मद्देनजर 9 और 10 को 207 ट्रैन रद्द

G 20 के मद्देनजर 9 और 10 को 207 ट्रैन रद्द

खबर संसार दिल्ली.G 20 के मद्देनजर 9 और 10 को 207 ट्रैन रद्द. जी हा देश राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते रेल यातायात भी बहुत ज्यादा प्रभावित रहेगा।क्योकि ट्रैन के द्वारा बहुत बड़ी संख्या में दिल्ली आते है और इनको संभालना पुलिस के लिए सरदर्द का काम हो सकता है. तो सुरक्षा के कारण ऐसा किया जा रहा है. पुलिस सुरक्षा एजेंसिया सहित एक लाख पचास जवान सुरक्षा में तैनात किये गए है. आज भी रिहर्सल किया जा रहा है.

G 20 के मद्देनजर 9 और 10 को 207 ट्रैन रद्द

रेलवे के मुताबिक, सम्मेलन के चलते कुछ रेलगाड़ियों को अस्थाई और आंशिक रूप से रद्द किया गया है। कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन या उनके टर्मिनल में बदलाव किया गया है। ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन 9 और 10 सितंबर को रहेगा।207 रेलगाड़ियों को अस्थाई रूप से रद्द किया गया है। इसमें ताज एक्सप्रेस, सिरसा एक्सप्रेस, न्यू दिल्ली-जलंधर सिटी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं, जबकि पंद्रह ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव किया है। इसमें संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.