खबर संसार, जौनपुर: ट्रेन की 21 बोगियां पलटीं, टला accident कई ट्रेन रद्द, उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में मालगाड़ी की 21 बोगियां पटरी से पलट गई। जिसकी वजह से रेल यातायात प्रभावित हो गया। हादसे के चलते कई ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा। मामला आज सबुह गुरूवार का है बदलापुर रेलवे स्टेशन के करीब उदयपुर घाटमपुर के पास सुल्तान से मुगलसराय की ओर जा रहीं मालगाड़ी की 21 बागियां पलट गईं। इस accident की वजह से जौनपुर-वाराणसी रेल मार्ग जाम हो गया है। जिस वजह से मार्ग अवरूद्ध होने की वजह से रेलगाड़ियों को यथास्थान पर खड़ा कर दिया गया।
ये भी पढें- महिला मित्र के साथ रुका अधिकारी होटल के कमरे में मृत मिला!
accident होने की वजह से 21 बोगियां पलट गईं
मिली जानकारी के अनुसार मुगलसराय से कोयला लाने के लिए सुल्तानपुर से सुबह 6ः58 बजे मालगाड़ी रवाना हुई। मालगाड़ी में 59 बोगी लगी थीं। मालगाड़ी जौनपुर जिले के बदलापुर रेलवे क्रॉसिंग को पार करने के बाद सुबह 7ः58 बजे उदपुर घाटमपुर के पास पहुंची थी। ट्रेन की गति अधिक होने के कारण अचानक accident होने की वजह से आगे से 16 और पीछे से 21 बोगी को छोड़कर बची 21 बोगियां पलट गईं। घटना के कारण वाराणसी, लखनऊ बाया जफराबाद रेललाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। घटना की सूचना उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। स्थानीय रेलवे के अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है।
रेल अघिकारियों के मुताबिक मालगाड़ी के चालक एके चैहान और गार्ड संजय यादव सकुशल हैं। घटना के कारण वाराणसी-सुल्तानपुर रेलमार्ग जाम हो गया है। इस मार्ग से रवाना होने वाली महामना एक्सप्रेस और सुल्तानपुर-जौनपुर-वाराणसी पैसेंजर रेलगाड़ी बीच में ही खड़ी है। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।


