HomeLocalमहिला मित्र के साथ रुका अधिकारी होटल के कमरे में मृत मिला!

महिला मित्र के साथ रुका अधिकारी होटल के कमरे में मृत मिला!

खबर संसार हल्द्वानी। महिला मित्र के साथ रुका अधिकारी होटल के कमरे में मृत मिला! जिससे हडकम मच गया। होटल वालो ने तुरंत पुलिस को इस बाबत सूचना दी। पुलिस ने तुरंत पहुंच कार्यवाही की।

महिला मित्र के साथ रुका अधिकारी होटल के कमरे में मृत मिला!

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली की रोडवेज स्टेशन के पास होटल में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है जिसपर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच की तो पता चला रोडवेज बस स्टेशन स्थित तिवारी टूरिस्ट होटल के कक्ष नंबर 114 में जांच की गई तो होटल में मिले मृतक का नाम दिनेश लाल आर्य निवासी ग्राम वूंगा थाना थराली जनपद चमोली हाल प्रशासनिक अधिकारी पशुपालन विभाग विकास भवन भीमताल ज्ञात हुआ। मृतक का पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया मृतक की मृत्यु के संबंध में जांच की जा रही है। महिला मित्र से इंक्वायरी की जा रही है। महिला ने कहा की रात में शराब पीने के बाद दिनेश ने हार्ट संबंधी दवाई खाई थी। इसके बाद जब वह प्रातः उठी तो दिनेश लाल की मौत हो चुकी थी।

इधर एक व्यक्ति की और बॉडी मिली । प्रेम टॉकीज के पास स्थित निर्माणाधीन कॉन्प्लेक्स के बेसमेंट में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ हैं सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो कॉन्प्लेक्स के बेसमेंट में एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात चित्त अवस्था में पड़ा है जिसके सिर पर चोट के कारण काफी खून बिखरा हुआ था मौके पर प्रारंभिक जांच में मृतक की मृत्यु बेसमेंट में ऊंचाई से गिरने से होना प्रतीत हो रहा है मृतक का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम व शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की उम्र लगभग 27 से 30 वर्ष है एवं मृतक का हुलिया लंबा चेहरा, गेहूंआ रंग, नीली जींस, काली जैकेट एवं टी शर्ट पहनी है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.