HomeInternationalइजरायल : 60 सेकेंड में 413 लोगों की मौत, भारत ने भी...

इजरायल : 60 सेकेंड में 413 लोगों की मौत, भारत ने भी दिया बड़ा बयान

अपने 59 लोगों की जान बचाने के लिए इजरायल ने भयंकर तांडव मचा दिया है। इजरायल ने गाजा में जबरदस्त एयरस्ट्राइक कर दी जिसमें हमास से जुड़े लोगों और कई फिलिस्तिनियों की मौत हो गई है। इजरायल ने दावा किया है कि यबूदियों पर 7 अक्टूबर जैसा हमला करने की प्लानिंग कर रहे आतंकियों को निशाना बनाया गया। इजरायल की वायु सेना गाजा के ऊपर पहुंची बटन दबाया और बमों की बरसात कर दी। कुछ ही सेकेंड में 413 लोगों की मौत हो गई।

इस बड़ी घटना में भारत सरकार का आधिकारिक बयान भी सामने आ गया है। वैसे बयान प्रियंका गांधी का भी आया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इजरायलियों को डरपोक और फिलिस्तिनियों को बहादुर बताया है। इस बयान से इजरायल बौखला जाएगा। भारत ने कहा कि वह गाजा की स्थिति को लेकर चिंतित है और उसने संघर्ष प्रभावित फलस्तीनी क्षेत्र के लोगों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने का आह्वान किया। भारत ने हमास द्वारा बंधक बनाये गये सभी लोगों को रिहा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

भारत ने इस घटना पर दिया ये बड़ा बयान

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम गाजा के लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति जारी रखने का भी आह्वान करते हैं। भारत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इजराइल ने मंगलवार को गाजा में हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए हैं, जिससे 19 जनवरी में हमास के साथ हुए युद्धविराम पर अनिश्चितता पैदा हो गई है। दरअसल, इजरायल ने आरोप लगाया कि 19 जनवरी को गाजा और इजरायल के बीच जो सीजफायर हुआ था। उसका पालन नहीं किया जा रहा। इजरायल ने कहा कि हमास के कब्जे में अभी भी 59 इजरायली बंधक हैं।

जिन्हें छोड़ा नहीं जा रहा। इजरायल ने ये भी आरोप लगाया है कि गाजा में फिलिस्तिनियों के लिए जो राहत साम्रगी पहुंचाई जा रही है। उसे हमास लूट रहा है और ऊंचे दामों पर बेच रहा है। आम फिलिस्तिनियों को कुछ नहीं मिल रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने ये हमले इसलिए कराए हैं क्योंकि सीजफायर पर हो रही बातचीत आगे नहीं बढ़ रही है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी है कि बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो गाजा में नरक के दरवाजे खोल दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.