एमपी, खबर संसार। शिक्षक (teacher) को जहां समाज में जहां गुरु का दर्जा दिया है, और लोग उसे सम्मान की नजरों से देखते है। लेकिन कुछ शिक्षक अपनी हवस मिटाने के लिए इतने अंधे हो जाते है कि वह इस गरिमा को तार-तार कर देंते है। एैसा ही एक शर्मनाक खबर भोपाल के बैरसिया से आ रही है जहां 50 साल के शिक्षक ने 10 साल की छात्र से दुष्कर्म करता रहा।
लड़की आरोपी के घर पानी लेने जाती थी। आरोपी पानी देने के बदले में उसके साथ गलत काम करता था। उसने पहली बार 3 मार्च को हरकत की। फिर 9 सितंबर को उसके साथ गलत काम किया। बच्ची को ब्लीडिंग हुई तो उसकी मां ने समझा कि पीरियड आया होगा। सप्ताहभर बाद भी ब्लीडिंग बंद नहीं हुई तो परिजन डॉक्टर के पास ले गए।
डॉक्टर ने दुष्कर्म की जताई थी आशंका
डॉक्टर ने परिजनों से दुष्कर्म की आशंका का जिक्र किया। इस पर मां ने बेटी से इसको लेकर बात की। शिक्षक (teacher) की धमकी से डरी सहमी बच्ची कुछ भी बताने को तैयार नहीं थी लेकिन महीनेभर बाद उसने रोते हुए पूरी कहानी बताई। इसके बाद परिवार वालों ने बैरसिया थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक लड़की के घर के पास शासकीय स्कूल का टीचर (teacher) प्रेम सिंह दांगी का मकान है। दांगी ने अपने घर में पानी लाने के लिए खेत के ट्यूबवेल से पाइपलाइन बिछा रखी है। वह मोहल्ले के लोगों को भी पानी देता है। बच्ची भी उसके घर से पानी लेने जाती थी। वह 3 मार्च को वह पानी भरने गई तो शिक्षक ने गंदी हरकत कर दी।
इसे भी पढ़े-CBI court ने राम रहीम को मैनेज की हत्या में दोषी ठहराया, 12 को दी जाएगी सजा
इसके बाद बच्ची इतनी डर गई कि उसने पानी लेने जाना बंद कर दिया। तीन-चार दिन बाद आरोपी ने बच्ची को फिर लालच देकर पानी भरने के लिए राजी कर लिया। मासूम उस पर भरोसा कर पानी लेने जाने लगी। बच्ची 9 सितंबर को पानी भरने के लिए गई तभी आरोपी ने उसे बाथरूम में बंद कर लिया और उसके साथ गलत काम किया।
शिक्षक की पत्नी और बच्चे भोपाल में रहते हैं
आरोपी teacher का कस्बे में खेत है। कस्बे में वह अकेला रहता है, जबकि उसका पूरा परिवार भोपाल में रहता है। पत्नी गांव आती-जाती रहती है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस शिक्षा विभाग को भी सूचित करेगी जिससे कि उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सके।

