HomeCoronaजाने क्‍यों नहीं दी जाएगी कोरोना वैक्सीन children को

जाने क्‍यों नहीं दी जाएगी कोरोना वैक्सीन children को

नई दिल्ली, खबर संसार। कोरोना के बदले रूप ने पूूरे दुनिया मेंं खलबली मचा रखी है, इस बीच केंद्र सरकार ने बड़ी घोषणा की है कि बच्चों (children) को कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) देने की जरूरत नहीं है।

नीति आयोग (Nitin Aayog) के सदस्य डॉ वी के पॉल (Dr VK Paul) ने बताया कि अभी तक जो अंतराष्ट्रीय जो गाइडलाइन बनी है उस हिसाब से बच्चों (children) को ये कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) देने की जरूरत नहीं है।

सरकार ने देश में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा है। जिसमे सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों और दूसरी गम्भीर बीमारी से पीड़ित लोगों को दी जाएगी।

यह बीमारी ज़्यादा उम्र के लोगों की बीमारी है

नीति आयोग सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि ये ज़्यादा उम्र के लोगों की बीमारी पाई गई है। अभी तक जो सुबूत मिले हैं उसके आधार पर बच्चों (children) को कारोना वैक्सीन (Corona Vaccine) देने का कोई कारण नहीं है। वैसे भी अभी तक जो ट्रायल हुए हैं वह 18 वर्ष से ऊपर के लोगों पर हुए हैं।

इसके अलावा ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार को लेकर वीके पॉल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस (सार्स कोव-दो स्ट्रेन) के नए स्वरूप से वैक्सीन के विकास पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- इस प्लांट में Gas के रिसाव से दो अफसरों की मौत

पॉल ने कहा, ‘‘अब तक उपलब्ध आंकड़ों, विश्लेषण के आधार पर कहा जा सकता है कि घबराने की कोई बात नहीं लेकिन और सतर्क रहना पड़ेगा. हमें समग्र प्रयासों से इस नयी चुनौती से निपटना होगा. ’’

नए वायरस के इलाज के दिशानिर्देशों में नहीं हुआ बदलाव

उन्होंने कहा कि वायरस के स्वरूप में बदलाव के मद्देनजर उपचार को लेकर दिशा-निर्देश में कोई बदलाव नहीं किया गया है और खास कर देश में तैयार किए जा रहे टीका पर इससे कोई असर नहीं पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.