Sunday, April 12, 2026
HomeUttar Pradeshइस प्लांट में Gas के रिसाव से दो अफसरों की मौत

इस प्लांट में Gas के रिसाव से दो अफसरों की मौत

प्रयागराज, खबर संसार। यूपी के प्रयागराज में स्थित इफको फूलपुर में मंगलवार रात एक पाइप में तकनीकी खराबी से अमोनिया गैस (Gas) लीक हो गया। अमोनिया गैस (Gas) की चपेट में आने से 18 कर्मचारी वहीं पर अचेत होने लगे।

इनमें चार की हालत गंभीर होने पर शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक दो कर्मचारियों की मौत हो गई।

मंगलवार रात लगभग 11 हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि इफको के पी-1 यूनिट में मंगलवार रात लगभग 11:00 बजे अमोनिया गैस (Gas) पाइप का कोई पार्ट अचानक निकल गया। इससे अमोनिया गैस लीक करने लगा। वहां मौजूद कर्मचारी बीपी सिंह उसे ठीक करने गए, लेकिन अमोनिया गैस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

इसे भी पढ़े- देश में 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार केस Keral में सबसे ज्‍यादा मामला

उन्हें बचाने पहुंचे अभिनंदन भी झुलस गए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला लेकिन तब तक पूरी यूनिट में अमोनिया का रिसाव हो चुका था। इफ़को के पीआरओ विश्वजीत श्रीवास्तव ने गैस (Gas) लीक होने की पुष्टि की।

बताया जा रहा है कि अमोनिया की चपेट में आने से बीमार हुए धर्मवीर सिंह, लालजी, हरिश्चंद्र, अजीत कुशवाहा, अजीत, राकेश कुमार, शिव, काशी, बलवान, अजय यादव, सीएस यादव और आरआर विश्कर्मा को इफको में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं बीपी सिंह, अभिनंदन, एसपी राम और राकेश की हालत बिगड़ने पर उन्हें शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी गंगापार धवल जायसवाल, सीओ रामसागर, एसडीएम युवराज सिंह और इफको के यूनिट हेड मोहम्मद मसूद आदि अफसर बचाव अभियान में लगे रहे। गैस (Gas) रिसाव में हुई मौतों पर सीएम योगी ने शोक जताया है। उन्‍होंने प्रयागराज जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटना में घायलों के समुचित उपचार का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.