HomeBusinessAirtel के इस प्लान्स में डेटा और कॉलिंग भी

Airtel के इस प्लान्स में डेटा और कॉलिंग भी

नई दिल्ली, खबर संसार। Airtel प्रीपेड प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में हर कैटिगरी के प्लान मौजूद हैं। एयरटेल की खास बात है कि यह यूजर्स को कुछ बेहद सस्ते प्लान्स भी ऑफर कर रहा है।

इनमें डेटा के साथ कॉलिंग का भी फायदा मिलता है। इन सस्ते प्लान्स की शुरुआत 19 रुपये से होती है। तो आइए जानते हैं, एयरटेल के कुछ सबसे सस्ते और बेस्ट बेनिफिट्स वाले प्लान्स के बारे में।

इसे भी पढ़े- INDIA ने दूसरा टेस्ट 8 विकेट से जीता

एयरटेल की वेबसाइट पर यह प्लान ट्रूली अनलिमिटेड कैटिगरी में लिस्ट है। 19 रुपये के इस प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। दो दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में इंटरनेट चलाने के लिए कंपनी 200MB डेटा दे रही है। प्लान में फ्री एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलता।

Airtel का 49 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का स्मार्ट रिचार्ज 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। 49 रुपये के इस प्लान में कंपनी 38.52 रुपये का टॉकटाइम दे रही है। इंटरनेट यूसेज के लिए इस प्लान में आपको कुल 100MB डेटा ऑफर किया जा रहा है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद कंपनी 1MB डेटा के लिए 50 पैसे लेगी। इस प्लान में आपको फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी।

Airtel का 79 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का स्मार्ट रिचार्ज 200MB इंटरनेट डेटा के साथ आता है। प्लान में 64 रुपये का टॉकटाइम दिया जा रहा। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में कंपनी लोकल और एसटीडी कॉलिंग के लिए प्रति मिनट 60 पैसे लेती है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.