HomeUttarakhandDM ने बीडी पाण्डे चिकित्सालय के लिए 23.34 लाख दिए

DM ने बीडी पाण्डे चिकित्सालय के लिए 23.34 लाख दिए

नैनीताल, खबर संसार। बीडी पाण्डे चिकित्सालय मेंं पुरूष शौचालय के मरम्मत एंव निर्माण, नर्सेज ड्यूटी रूम कक्ष सुदृढीकरण एंव चिकित्सा कार्मिक आवासों में शौचालय निर्माण हेतु डीएम (DM) ने 23.34 लाख जारी किये।

श्री बंसल ने बीडी पाण्डे चिकित्सालय पुरूष में अन्तःरोगी वार्ड शौचालयों की मरम्मत, नई शीट लगाने, शौचालयों रंगाई-पुताई तथा नर्सेज ड्यूटी रूम कक्ष के सुदृढीकरण हेतु आंगणन अनुसार 8.34 लाख स्वीकृत किये। तांकि मरीजों व उनके तीमारदारों को और बेहतर सैनिटेशन (स्वच्छता) सुविधाएं मिल सकें।

शौचालय निर्माण हेतु भी 15 लाख की धनराशि दिए DM ने

जिलाधिकारी (DM) ने जनता मरीजों के साथ ही बीडी पाण्डे चिकित्सा कार्मिकों के आवासों में 06 शौचालय निर्माण हेतु भी 15 लाख की धनराशि अवमुक्त किये। तांकि स्वास्थ्य कार्मिकों को भी बेहतर सेनिटेशन सुविधाएं मिल सकें।

इसे भी पढ़े- new year में बढ़ जाएंगे टीवी, फ्रिज व होम अप्लायंसेस के दाम

DM श्री बंसल ने कहा कि ऐसे जनसुविधा कार्य माननीय मुख्यमंत्री जी की अभिप्रेरणा से हो पा रहे है। उन्होने बताया कि चिकित्सालयों में अच्छी सुविधाएं उपलब्ध होने से जहां मरीजों को अच्छा उपचार मिलेगा,वहीं चिकित्सा कार्मिकों की कार्य क्षमता भी बढे़गी।

इसे भी पढ़े- Airtel के इस प्लान्स में डेटा और कॉलिंग भी

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.