HomeLocalशहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित

शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित

हल्द्वानी खबर संसार।आज राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस पर कालाढूंगी चौराहे स्थित बने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि आज के दिन ही पाकिस्तान और हिंदुस्तान के बीच में युद्ध हुआ था जिसमें हमारे काफी वीर सपूत शहीद हुए थे जोकि उनकी कुर्बानी को भुला नहीं जा सकता है।
वही शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान और हिंदुस्तान द्वारा जो युद्ध हुआ था वह 60 दिनों तक चला जिसमें 500 से अधिक जवानों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। वही 1400 से अधिक जवान घायल हुए थे।आज ही के दिन 26 जुलाई को युद्ध का अंत हुआ और इसमें भारत को विजय प्राप्त हुई जिसको हम सभी लोग कारगिल विजय दिवस व साथ ही इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है और उनको श्रदांजलि दी जाती है।

कार्यक्रम में।
श्रद्धांजलि देने वालों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू आर्य, नगर अध्यक्ष प्रकाश आर्य, नगर सचिव जिला लीलाधर आर्य, प्रदेश अध्यक्ष शिवम सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष सलीम अहमद, जिला सचिव सूरज आर्य, संदीप कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष चिराग गुप्ता, यूकेडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन संयोजक भुवन जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम बिलवाल, एडवोकेट अनिल कनौजिया, साधना आर्य, संजय बोरा, राजकुमार, खुशी आर्य, समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.