HomeBusinessBSNL ने लॉन्च किए दो प्लान, जी भर करें बातेंं और चलाए...

BSNL ने लॉन्च किए दो प्लान, जी भर करें बातेंं और चलाए नेट

नई दिल्‍ली, खबर संसार। जी हां, आप ने सही पढ़ा सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने सभी टेलीकॉम सर्किलों में तत्काल प्रभाव से दो नए अल्ट्रा फास्ट अनलिमिटेड फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान्स को लॉन्च करने की घोषणा की है।

BSNL के नए भारत एयर फाइबर प्लान का ‘एयरफाइबर अल्ट्रा’ और ‘एयरफाइबर अल्ट्रा प्लस’ है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, ये दो नए एयर फाइबर प्लान अधिकतम 80Mbps डाउनलोड स्पीड और वन फ्री स्टेटिक आईपी एड्रेस के साथ लॉन्च होंगे।

इसे भी पढ़े-Mahendra Singh Dhoni का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया, फैन्‍स को भाया

बीएसएनएल बिना किसी एडिशनल कास्ट के ‘एयरफाइबर अल्ट्रा’ और ‘एयरफाइबर अल्ट्रा प्लस’ प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर ट्रू अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दे रहा है। इन दोनों प्लान की 12 महीने की पेमेंट एडवांस में करने पर ग्राहकों को एक महीने के लिए फ्री सर्विस दी जाएगी।

BSNL AirFibre Ultra की डिटेल्स

बीएसएनएल के एयरफाइबर अल्ट्रा प्लान में डाउनलोड स्पीड 80Mbps है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 5000GB डेटा जो एक महीने के लिए वैलिड है। डेटा लिमिट पार करने के बाद स्पीड कम हो कर 15Mbps तक रह जाएगी। इस प्लान की कीमत 2995 रुपये है।

BSNL AirFibre Ultra Plus की डिटेल्स

वहीं बीएसएनएल के AirFibre Ultra Plus प्लान की बात करें तो इसमें 80Mbps की स्पीड के साथ 7500GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद डाउनलोड स्पीड 25Mbps की होगी। FUP लिमिट को पार करने के बाद भी ग्राहक अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड इंटरनेट का आनंद लेना जारी रख सकते हैं। Ultra Plus प्लान की कीमत 6995 रुपये है।

गैजेट्स से और
  • Infinix का 40 इंच वाला हाई-परफॉर्मेंस स्मार्ट TV, कीमत 20 हजार से कम
  • ₹8 हजार से कम में आया माइक्रोमैक्स का धांसू फोन, जबर्दस्त हैं फीचर
  • रेडमीबुक 15 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, इतनी हो सकती है कीमत
  • आ रहा है Samsung का एक और सस्ता स्मार्टफोन, सपोर्ट पेज हुआ लाइव

BSNL एयर फाइबर के लिए कैसे करें अप्लाई

बीएसएनएल एयर फाइबर के लिए अप्लाई करने के लिए, आपको अपने स्थानीय बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज या बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र (बीएसएनएल सीएससी) से संपर्क करना होगा। यदि आपके एरिया में एयर फाइबर सेवा उपलब्ध है, तो आप एक एप्लीकेशन फॉर्म भर कर आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ फॉर्म जमा कर सकते हैं। बीएसएनएल की एयर फाइबर फ्रेंचाइजी द्वारा कवरेज/फिजिबिलिटी की जांच के बाद कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.