भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अपने लुक्स के साथ खूब एक्सपैरिमेंट करते हैं और फैंस उनके लुक्स को फॉलो करते हैं।
अब हाल ही में महेंद्र ने फिर एक अलग हेयरस्टाइल ट्राई किया है। धोनी को ये नया हेयर स्टाइल, आलिम खान (Alim Khan) ने दिया है जो पॉपुलर हेयर स्टाइलिस्ट हैं। Mahendra Singh Dhoni के हेयर स्टाइल के साथ उनकी बियर्ड को भी नया लुक दिया गया है।
इसे भी पढ़े-Uttarakhand Police को 500 खूंखार अपराधियों की तलाश, एक अगस्त से कार्रवाई
आलिम ने धोनी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है और फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है. सभी क्रिकेटर की तारीफ कर रहे हैं। धोनी के इस हेयर कट का नाम है फॉक्स हॉक। इस दौरान धोनी ने येलो कलर का टी शर्ट पहनी है और उनके साथ आलिम खान भी उनके साथ हैं।
मनाया 40वां बर्थडे
इसी महीने 7 जुलाई को धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस मौके पर क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी थी।
Mahendra Singh Dhoni कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ फुटबॉल मैच खेलते नजर आए थे. इस दौरान की रणवीर ने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी. एक फोटो में रणवीर, धोनी के पैरों के पास बैठे थे और लिखा था, बड़े भाई की चरणों में हमेशा।
धोनी और रणवीर दोनों फुटबॉल क्लब का हिस्सा हैं। ये क्लब बॉलीवुड और क्रिकेट सेलेब्स के अलावा बाकी लोगों के बीच फुटबॉल मैच ऑर्गेनाइज करते हैं और इस मैच के जरिए चैरिटी के लिए फंड इकट्ठा किया जाता है।
