HomeHealth17 वर्ष का युवक सिर्फ milk पीकर है जिंदा, आज तक नहीं...

17 वर्ष का युवक सिर्फ milk पीकर है जिंदा, आज तक नहीं खाया अन्न

खबर संसार नई दिल्ली: 17 वर्ष का युवक सिर्फ milk पीकर है जिंदा, आज तक नहीं खाया अन्न एक भी दाना। अगर जिंदा रहना है तो शरीर को भोजन पानी की आवश्यकता होती हैं।

लेकिन एक 17 वर्ष का युवक सिर्फ milk पीकर ही जिंदा रहता है। आज तक उसने भोजन का स्वाद तक नहीं चखा है, कि भोजन होता कैसा है। दूध के अलावा अगर भुजंग को कुछ भी खाने को दिया जाता है तो वह चिल्लाने लगता है। पूरा घर सर पर उठा लेता है, ये मामला जो सामने आया है वह बेहद हैरान करने वाला व दिलचस्प है।

ये भी पढ़ेंBSNL ने लॉन्च किए दो प्लान, जी भर करें बातेंं और चलाए नेट

ये है मामला

ये मामला है महाराष्ट्र के चंद्रपुर जनपद में मौजूद जामखुर्द गांव  का है जहां 17 साल भुजंग बिना कुछ खाए-पीये सिर्फ milk  पीकर ही अपना जीवन यापन कर रहा है। भुजंग की उम्र 17 साल है, लेकिन उन्होंने आज तक अनाज का एक दाना भी मुंह में नहीं डाला है। यह सुनकर हर कोई भुजंग को हैरत भरी नजरों से देखता है। इस युवक ने अब तक अन्न का एक दाना भी ग्रहण नहीं किया है। सिर्फ दूध पीकर ही अभी तक जिंदा है।

milk पीता है भुजंग

युवक का कहना है कि उसकी उम्र 17 वर्ष की हो चुकी है, लेकिन उसने अभी तक अन्न का स्वाद तक नहीं चखा है। भुजंग 6-7 महीनों का हुआ तो उसे दाल-चावल खिलाने का भरपूर प्रयास किया गया। इसे लेकर वह पूरे क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है। उसे देखकर लोगों को विश्वास नहीं होता है, लोगों का मनना है कि सिर्फ milk ही पीता है, ये बिल्कुल सच है।

जन्म से ही अद्भुत है भुजंग

भुजंग पैदाइश से ही अद्भुत रहे हैं। जब वे पैदा हुए तो 12 दिनों तक आंखें नहीं खोली थीं और ना मां का दूध पिया था। जिसकी वजह से उनके मां- बाप काफी परेशान भी थे। तेरहवें दिन उसने आंखें खोली और मां का दुध पिया। तब जाकर सबकी जान में जान आई। साल 2005 में भुजंग गुरुदास और सुनीता मडावी के घर में ने जन्म लिया। हालांकि पैदा होने से आज तक भुजंग ने अपने असाधारण होने का परिचय दिया है।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.