HomeHealthहल्द्वानी के प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत से आहात घरवाले

हल्द्वानी के प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत से आहात घरवाले

खबर संसार हल्द्वानी ।हल्द्वानी के प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत से आहात घरवाले जी हा मौत चाहे सरकारी अस्पताल में हो या प्राइवेट, सगे संबंधियों को जीवन भर का दर्द ओर जख्म दे जाता है और अगर उन्होंने अस्पताल द्वारा इलाज ऑपरेशन दवाईया के लिए मांगे गए मुंह मांगे पैसे भी सुलभ करा दिए गए हो तो और भी ज्यादा घर वालो को तोड़ देता है ताजा मामला देख फिल्म गब्बर की याद भी आने लगती है हालांकि वो फिल्म है वास्तविकता में थोड़ा सा महीन फर्क तो होता है हालांकि अस्पताल ओर डॉक्टर हर संभव कोशिश तो करता ही है लेकिन कभी कभी दाग़ भी लग जाते है वाकया कुछ ये है आप तस्वीरों में देख सकते

विडिओ लिंक 

 

शहर में तेजी से खुल रहे निजी अस्पतालों की स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। रामपुर रोड स्थित पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया और परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार बागेश्वर जनपद के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी पुत्र शिव गिरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। उनका कहना है कि उन्हें उपचार प्रक्रिया और मरीज की स्थिति के संबंध में पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान मरीजों की मौत के कुछ मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं और बेहतर उपचार के दावों के बीच मरीजों और उनके परिजनों को कई बार गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष बात यह है कि जिस अस्पताल में यह घटना हुई है, उसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उद्घाटन किया गया था। ऐसे में अस्पताल में हुई इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.