मुबई, खबर संसार। श्रद्धा कपूर ने इस दौरान ब्लू ड्रेस में पहना हुआ था, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। लेकिन एक्ट्रेस भूल गईं कि पैपराजी उनके तस्वीरें ले रहे हैं। अब इन तस्वीरों में उनकी चैट उनकी लोगों के सामने आ गई। उनके चैट की झलक देखकर लगता है कि वह किसी ‘स्पेशल वन’ से बात कर रही थीं।
इसे भी पढ़े-कोविड राहत सामग्री को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने flag दिखा किया रवाना
श्रद्धा कपूर ने इस ‘स्पेशल वन’ का नाम तीन दिल वाले इमोजी का से सेव किया हुआ था। उनकी चैट साफ दिखाई दे रही है। इस चैट में पहले श्रद्धा लिखती है,”मैं कभी अपनी लाइफ में तुम्हारे जैसे किसी इंसान से नहीं मिली।” इसके जवाब में आता है,”मुझे खुशी है कि तुम इस तरह सोचती हो।”
श्रद्धा को ग्रेट फील कराता है शख्स
इसके बाद श्रद्धा का मैसेज है, “तुम सच में सुनते हो, ऐसा कोई नहीं रहा है!!! तुम मुझे हमेशा ग्रेट फील कराते हो.” इस पर दिल वाला इमोजी के रूप में रिप्लाई आता है। फिर श्रद्धा लिखती हैं, ‘हां तुम कराते हो! मेरे सभी सपनों और विशेज को पूरा करने के लिए थैंक्यू.” इस पर जवाब आता है,”यह मेरी खुशनसीबी है! जब भी कुछ चाहिए हो, मुझसे बताना।”
रोहन श्रेष्ट का रिलेशनशिप में
बता दें कि श्रद्धा कपूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि श्रद्धा कपूर किससे चैट कर रही थीं, इसका पता नहीं चल पाया है।


