बीजिंग, खबर संसार। चीन में एक छोटी से लापरवाही से कोरोना का डेल्टा वेरियेेट तेजी से 17 प्रांतों में फैल चुका है। ऐसे में चीन ने कोरोना के खतरे को देखते हुए चीन ने बुधवार को अपने झांगजियाजेई शहर को सील की दिया है और शहर के स्थानीय नेताओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर रहा है।
पिछले साल के शुरुआत में महामारी आने के बाद, चीन के लोग लगभग वायरस मुक्त जीवन व्यतीत कर रहे थे। अब ताजा संक्रमण में कोरोना वायरस 17 प्रांतों में फैल चुका है। चीन में स्थानीय संक्रमण के 71 नए मामले बुधवार को आए।
छोटी चूक अब चीन को पड़ रही भारी
चीन ने कोरोना वायरस को मात देने के लिए हर तरफ कड़ा घेरा बना रखा है। अक्सर हजारों लोगों की लगातार टेस्टिंग होती रहती है। इन सबके बावजूद डेल्टा वेरिएंट ने उसके घेरे को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चीन में कोरोना के ताजा मामले की शुरुआत मास्को से आई एक उड़ान के जरिए हुआ। मध्य जुलाई में चीन के पूर्वी शहर नानजिंग स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मास्को से एक यात्री विमान उतरा था। इस विमान में सवार 7 लोग कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित थे।
इसे भी पढ़े-पीएम ने covid 19 से अनाथ हुए बच्चों के किया बढ़ा़ ऐलान
इन यात्रियों से एयरपोर्ट की सफाई करने वाले लोगों में कोरोना वायरस फैल गया। सफाई स्टाफ से कुल 9 लोग 20 जुलाई से अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से उन लोगों तक पहुंच गया जो एयरपोर्ट पर आए थे। यह एयरपोर्ट एक बड़ा यातायात हब है।
