मुबई, खबर संसार। प्रसिद्ध टीवी कलाकार (TV Serial) और कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अनुपम श्याम ओझा (Actor Anupam Shyam Ojha) का लंबी बीमारी के बाद रविवार को मुंबई के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 साल के थे।
अनुपम का मुंबई स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में किडनी का इलाज चल रहा था। वह पिछले करीब डेढ़ साल से इस बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी मौत से टीवी इंडस्ट्री को काफी धक्का लगा है। टीवी (TV Serial) और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।
प्रतापगढ़ के थे मूल निवासी
मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले अनुपम श्याम यूं तो कई टीवी सीरियलों काम किया था। लेकिन मन की आवाज प्रतिज्ञा के ठाकुर सज्जन सिंह के रोल ने उन्हें बहुत मशहूरी दी। पूजा गौर और अरहान बहल की मुख्य भूमिका वाले इस सीरियल में उन्होंने अरहान के पिता की भूमिका निभाई थी।
इसे भी पढ़े-अब शिल्पा शेट्टी और उनकी मां sunanda पर भी एफआईआर दर्ज
फिलहाल वो इस सीरियल (TV Serial) के दूसरे सीजन में काम कर रहे थे। पिछले काफी समय से वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनकी लगातार डायलिसिस की जा रही थी। उनकी बीमारी के समय उनके परिवार के सदस्यों ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से मदद मांगी थी। वहीं उनकी हालत के बारे में पता चलने के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी उनकी मदद की थी।
टीवी और फिल्म दोनों में थे सक्रिय
अनुपम श्याम टीवी और फिल्म (TV Serial) दोनों में ही काफी सक्रिय रहे थे। उन्होंने अमरावती की कथाएं, रिश्ते, क्यूंकि…जीना इसी का नाम है, मन की आवाज प्रतिज्ञा, हमने ली है शपथ, डोली अरमानों, कृष्णा चली लंदन जैसे कई सीरियलों में काम किया था। इसके अलावा वह लगान, दस्तक, बैंडिट क्वीन, संघर्ष, दुश्मन, दिल से, प्यार तो होना ही था, परजानिया, गोलमाल, नायक: द रियल हीरो और पाप समेत विभिन्न फिल्मों में छोटे-बड़े रोल निभाए थे।
लखनऊ से सीखी एक्टिंग
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले अनुपम श्याम ने अपने करियर की शुरुआत साल 1993 में की थी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतापगढ़ से ही प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थियेटर की पढ़ाई की। इतना ही नहीं इसके बाद वो दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में काम करने लगे. इसके बाद अदाकारी का सपना लिए मुंबई चले गए।



