खबर संसार, नई दिल्ली: अब शिल्पा शेट्टी और उनकी मां sunanda पर भी एफआईआर दर्ज, इन दिनों शिल्पा शेट्टी के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उनकी मां सुनंदा शेट्टी पर भी ठगी का आरोप लगा है। शिल्पा और उनकी मां पर आरोप हैं कि वेलनेस सेंटर की शाखा खोलने का दावा किया था।
शिल्पा और उनकी मां sunanda शेट्टी ने पैसा लेकर भी अपना वादा पूरा नहीं किया। इस मामले में दोनों के खिलाफ लखनऊ के विभूतिखंड और हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके लिए पुलिस ने दोनों को नोटिस भेज दिया है।
शिल्पा शेट्टी व sunanda ठगी का आरोप
खबरों के अनुसार आयोसिस वेलनेस सेंटर फिटनेस चैन है। शिल्पा शेट्टी इसी सीईओ हैं मां sunanda शेट्टी कम्पनी की डायरेक्टर है। स्लिमिंग स्किन सैलून व स्पा नाम से शिल्पा शेट्टी व उनकी मां सुनंदा शेट्टी ने कंपनी खोली। आरोप हैं कि वेलनेस सेंटर की ब्रांच लखनऊ में खुलवाने के नाम पर करोड़ो रूपये की ठगी की गई है।
ये भी पढ़े- भगवान shiv पर जरूर चढ़ाएं बेलपत्र, जटिल समस्याएं रहेंगी दूर
जारी हो चुका है नोटिस
बताया जा रहा है कि लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने बीते महीने शिल्पा शेट्टी और उनकी मां sunanda को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन अब तक बयान दर्ज नहीं हो पाया है। अब लखनऊ पुलिस जल्द ही मुंबई रवाना होगी और शिल्पा शेट्टी और उनकी मां से हर पहलू पर पूछताछ की जाएगी। ममाला हाई प्रोफाइल होने की वजह से लखनऊ पुलिस बारीकी से हर एक पहलू की जांच करेगी।


