HomeInternationaltemples (मंदिरों) में तोड़फोड़ पर पाकिस्तान में लगे जय श्री राम के...

temples (मंदिरों) में तोड़फोड़ पर पाकिस्तान में लगे जय श्री राम के नारे

पाकिस्‍तान, खबर संसार। जी, हां पाकिस्‍तान में हिन्‍दू अब सजग होने लगे है, जब सेे पाकिस्‍तान के मंदिरों (temples) में तोड़फोड़ होने लगी है। इस को लेकर कराची में हिन्‍दू वादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के नारे लगाए लगे।

दरअसल, पाकिस्तान के कराची शहर में हिन्दू समाज ने प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को कराची प्रेस क्लब के बाहर हुए इस प्रदर्शन में हिंदू समुदाय के अलावा भारी संख्या में सिख, ईसाई, पारसी और अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में भगवा झंडा भी लहरा रहा था।

पुजारी के अगुवाई में हुआ प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, यह प्रदर्शन कराची के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर (temples) के मुख्य पुजारी रामनाथ मिश्र महाराज की अगुवाई में हुआ है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में तख्तियां भी थीं, जिस पर ‘वी वांट जस्टिस’ लिखा हुआ था। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि रहीम यार खान में गुंडों द्वारा गणेश मंदिर में की गई तोड़-फोड़ निंदनीय है।

temples में तोड़फोन करने वालों मिले कड़ी सजा

पुजारी रामनाथ मिश्र महाराज ने कहा कि जैसे इस्लाम धर्म के खिलाफ बुरा करने वाले को मौत की सजा या उम्र कैद मिलती है, वैसे ही हिंदू धर्म के खिलाफ बुरा-भला करने वालों को भी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दू और अल्पसंख्यकों के खिलाफ जुल्म और अत्याचार की इंतहा हो गई है। हमारी मांग है कि सरकार को इस पर जल्द और सख्त एक्शन लेना चाहिए।

इसे भी पढ़े-अब इस scheme से इंदिरा गांधी का नाम हटाने जा रही मोदी सरकार

इसके अलावा जहां मंदिर (temples) टूटा उस जगह भी विरोध प्रदर्शन हुआ है। पाकिस्तान के रहीमयारखान के खानपुर में लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सैकड़ो लोगों ने अलग-अलग जगह हिस्सा लिया। प्रदर्शन करने आए लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में रहना मुश्किल हो गया है। रोज कहीं न कहीं मदिरों को तोड़ा जाता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.