खबर संसार नैनीताल। गोपाल के भुट्टे के है सभी प्रेमी। जा हा भुट्टा इस मौसम में खाने का मजा ही कुछ और है। उस पर मक्खन और चटनी का स्वाद हल्का सा नींबू उसमे चार चांद लगा देता है।
गोपाल के भुट्टे के है सभी प्रेमी
जी हा हम बात कर रहे है नोकुचिया ताल के भुट्टे का। जो खाने में अलग ही स्वाद दे रहा। ग्राउंड जीरो पर खबर संसार की टीम ने जाकर देखा की वाकई लोग गोपाल के भुट्टे के दीवाने है। लाइन लगाकर भुट्टा बिक रहा। गोपाल ने बताया की उसको ट्रांसपोर्ट इत्यादि का खर्चा मिलाकर करीब 7 से 8 रुपए भुट्टा बैठ जा रहा। 20 का बेचते है। दिनभर में गोपाल के करीब 300 भुट्टे की बिक्री हो जाती है। इस काम में उनके बेटे लगातार इनकी मदद करते है।



