खबर संसार, नई दिल्ली: 15 August के दिन, ये देश भी हुए थे आजाद, ऐसे मनाते हैं आजादी का जश्न, आज हम 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमघाम से मना रहे हैं। लेकिन क्या आप जातने हैं भारत के साथ-साथ अन्य कई देश भी 15 अगस्त को ही स्वतंत्रता दिवस मानते हैं। क्योंकि उनको भी 15 अगस्त 1947 के दिन आजादी मिली थी। भारत को आजादी के लिए बहुत लंबा संघर्ष करना पड़ा।
आजादी के रंग में रंगे हुए कई देशप्रेमी भारत के लिए शहीद हो गए। और अपने प्राण देश पर न्यौछावर कर दिये। ये संघर्ष 1857 से लेकर 1947 तक चला, जिसके बाद भारत 15 August 1947 को आजादी मिली। मध्यरात्रि में भारत को आजाद कर दिया था। भारत की ही तरह और भी कई देशों को 15 अगस्त के दिन आजादी मिली थी। आओ जानते हैं उन देशों के नाम।
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया की आजादी
सन 1910 में, कोरियाई देश पर जापान के द्वारा कब्जा कर लिया था, 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के आत्मसपर्पण कर दिया और कोरिया को संयुक्त राज्य और सोवियत संघ द्वारा दो क्षेत्रों में विभाजित किया गया और 15 August, 1947 को दोनों को आजाद देश घोषत कर दिया। इस दिन को दोनों देश ‘जापान पर विजय के रूप में मनाया जाता है।
ये भी पढ़े- आजादी का जश्न लोगो ने आज जमकर शॉपिंग कर मनाया
लिकटेंस्टीन, 15 August
लिकटेंस्टीन जो दुनिया का एक बहुत ही छोटा सा देश है, इस देश पर जर्मनी का कब्जा हुआ करता था। इस देश को 1866 में जर्मन शासन से स्वतंत्रता मिली थी। लिकटेंस्टीन देश 15 August, 1940 को अपने राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। 5 अगस्त 1940 को लिकटेंस्टीन की रियासत की सरकार ने आधिकारिक तौर पर 15 अगस्त को देश का राष्ट्रीय छुट्टी का दिन घोषित किया था।
अफ्रीकी देश कांगो
अफ्रीकी देश कांगो जिस पर फ्रांस का शासन हुआ करता था। उसने करीब 80 वर्ष तक इस देश पर राज्य किया। कांगो गणराज्य मध्य अफ्रीका का एक देश है। इस देश को 15 August, 1960 को फ्रांसीसी शासन से मुक्ति मिली और जिसके बाद से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
बहरीन
ब्हरीन पर भी ब्रिटिश शासन हुआ करता था। बहरीन की राजधानी है मनामा। यह एक अरब खाड़ी देश है। इसे 15 अगस्त, 1971 में ब्रिटेन से आजादी मिली। तभी से यहां पर 15 अगस्त को आजादी के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाता जाता है।
