खबर संसार हल्द्वानी। बदनाम किचन वालो ने हल्द्वानी में अनोखा रेस्टोरेंट खोला! जी हा शहर में एक रेस्टोरेंट ऐसा खुला हुआ है जो बिल्कुल विचित्र लगेगा आपको। जी हा इसके कई कारण है। रेस्टोरेंट का नाम यूके 04 है जो की शहर मैं गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के आधार पर है।
शहर में एक रेस्टोरेंट ऐसा खुला हुआ है जो बिल्कुल विचित्र लगेगा
दूसरी मजेदार बात इसमें स्टाफ नहीं है बल्कि घर के सारे मेंबर स्टाफ के रूप में काम कर रहे हैं उसमें दो भाई है बहन है पत्नी है पति है पिता है। यह सभी लोग मुंबई से हैं जो लॉकडाउन में हल्द्वानी आ गए थे इन्होंने काठगोदाम में यूके 04 रेस्टोरेंट खोला है इसकी थीम अलग है इनके संचालक बता रहे हैं कि इनकी हर चीज कुल्लड़ मैं परोसी जाएगी। कुमाऊं की संस्कृति को भी ध्यान में रखते हुए व्यंजन तैयार किए गए हैं। कुर्सी मेज कुछ अलग अंदाज वाले लगेंगे आपको । संचालकों के नाम विनय बिष्ट शिवानी बिष्ट योगेश शुभम हरीश है रेस्टोरेंट्स की कैपेसिटी 40 से 45 लोगों की है।
