HomeAstrologyJanmashtami के दिन ये 7 चीजों को अवश्य लाएं घर

Janmashtami के दिन ये 7 चीजों को अवश्य लाएं घर

खबर संसार, नई दिल्ली: Janmashtami के दिन ये 7 चीजों को अवश्य लाएं घर। इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व 30 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन  सुख और समृद्धि लाने वाली 7 चीजें घर अवश्य लाएं जो भगवान श्री कृष्ण को अत्यंत प्रिय है। घर में इन चीजों के रहने से सारी परेशानियां दूर रहती हैं। पैसों से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म हो जाती है। तो आइए जानते हैं कि Janmashtami के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।

शंख में मां लक्ष्मी का वास

भगवान कृष्ण को शंख बहुत ही प्रिय है। इसमें माता लक्ष्मी वास करती है। जन्माष्टमी पर शंख को घर लाकर लड्डू गोपाल का अभिषेक करें। और शंख जरूर बजाएं। शंख की ध्वनि से घर की नकारात्मक ऊर्जा हमेशा दूर रहती है।

मोरपंख से घर में आती है सुख समृद्धि

मोरपंख घर होने से बुरी शक्तिओं का नाश होता है। और सारी बलाएं बाधाओं को दूर करता है। घर मेें सुख शांति महेशा बनी रहती है। मोरपंख भगवान श्री कृष्ण को अत्यंत प्रिय है।

Janmashtami के दिन भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी करे अर्पित

Janmashtami  के दिन पूजन के समय बाल कृष्ण को चांदी या फिर लकड़ी की बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। पूजन क पश्चात बांसुरी को तिजोरी या मंदिर में रख दें। भगवान श्रीकृष्ण आपके सारे कष्ट हर लेंगे।

ये भी पढ़ें- वृश्चिक-राशि वालो को आज व्यापार में उम्मीद

गाय व बछड़ें की प्रतिमा खरीदे

भगवान श्री कृष्ण जब बाल्यवास्था में थे, तब वह गाय व बछड़ों को चराते थे। इस शुभ अवसर पर
आप गाय-बछड़े की छोटी-सी प्रतिमा खरीदकर मंदिर में जरूर रखें। इससे पैसों की तंगी समाप्त हो जाती है। और संतान का सुख भी मिलता है।

चंदन नकारात्मक ऊर्जा करता है समाप्त

श्रीकृष्ण को चंदन काफी प्रिय और शुभ माना जाता है। इसकी महक से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। जन्माष्टमी के दिन आप घर में इसका पौधा भी लगा सकते हैं।

वैजयंती माला

भगवान श्रीकृष्ण हमेशा ही गले में कमल की वैजयंती माला धारण करते थे। Janmashtami के दिन खरीदकर स्वयं धारण करें। इससे आपको हर मुश्किल परिस्थिति से लड़ने की ताकत मिलेगी।

वीणा से बरसेगी मां सरस्वती की कृपा

घर में वीणा का होना बहुत ह शुभ और फलदायी है। भगवान श्रीकृष्ण ही नहीं बल्कि मां सरस्वती की कृपा भी हमेश बरसती रहेगी। बरसेगी।घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और साथ ही बुद्धि का भी विकास होता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.