HomeInternationalshoroom का उद्धाटन करने गए मंत्री को नहीं मिली कैंची तो दांत...

shoroom का उद्धाटन करने गए मंत्री को नहीं मिली कैंची तो दांत से ही काटा दिया फीता

नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हा आप ने सही पढ़ा दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जेल मंत्री फयाज अल हसन चोहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी टीवी दुकान या शोरूम (shoroom) का उद्धाटन करते वक्त कैंची की जगह दांत से फीता काटते दिखते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में इमरान सरकार के मंत्री मंत्री फयाज अल हसन चोहान को उद्घाटन के दौरान एक लाल फीता काटना था, मगर वह कैंची से कट नहीं रही थी। इसके बाद मंत्री ने फीता को हाथों से पकड़ा और दांत से काटकर इस रस्म को पूरा किया।

पाकिस्‍तान सोशल मीडिया पर छाया रहा है

बताते चले कि पाकिस्तान एक ऐसा दे्श है, जिसका फजीहत के साथ जन्मों-जन्मों का नाता है। पाकिस्तान की संसद हो या सड़क, उनके नेता या मंत्री अक्सर कुछ ऐसा अजीब करते दिख जाते हैं, जिससे उनका मुल्क दुनियाभर में हंसी का पात्र बन जाता है। (shoroom)

कभी खराब इंग्लिश को लेकर तो कभी उलुल-जुलूल बयानों को लेकर पाकिस्तान सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इस बार भी पाकिस्तान का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी और आप भी उनकी हरकतों पर ठहाके लगाकर हंसेंगे। (shoroom)

इसे भी पढ़े-ट्रेन की टिकट खरीदते समय अब रेलवे आपको देगा code number

वीडियो में मंत्री की मशक्कत को देखा जा सकता है कि कैसे वह रिबन को काटने की कोशिश कर रहे हैं, मगर कैंची से नहीं कटने पर जब वह दांत से काटते हैं तो वहां मौजूद लोग भी हंसने लगते हैं। दांत से फीता काटने के बाद वह शोरूम में बगैर किसी परवाह के चलते बने। बता दें कि चोहान पंजाब सरकार के प्रवक्ता भी हैं। (shoroom)

बता दें कि 21 सेकंड के इस वीडियो को खुद मंत्री ने ट्विटर पर साझा किया है, जो अब वायरल हो चुका है। अलग-अलग कैप्शन के साथ अन्य यूजर भी इसे शेयर कर रहे हैं। खुद पाक मंत्री के ट्विटर पर इसे करीब 20 हजार लोग देख चुके हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.