खबर संसार हल्द्वानी। एक पुलिसकर्मी द्वारा स्कूली बच्ची को छेड़ने के आरोप में एसएसपी ने किया सख्त एक्शन। जी हा एसएसपी द्वारा तत्काल पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 253/2021 धारा 354, 354 ए आईपीसी व 9 (a)(iv) (L)/10 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त घटना को घिनौनी एवं शर्मनाक बताते हुए जनता से अपील की है कि घटित घटना नाबालिक बच्ची से जुड़ा हुआ है अतः बच्ची से जुड़ा हुआ वीडियो शेयर करना अपराध है तथा सोशल मीडिया एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर करने से बचें।
